बेदाग त्वचा पाने के आसान उपाय

बेदाग चेहरे पर मेकअप से खूबसूरती में और भी निखार आता है | लकिन यदि त्वचा पर किसी प्रकार के दाग धब्बे हों तो मेकअप भी ज़्यादा काम नहीं आता | इसलिए यह आवश्यक है कि त्वचा को बेदाग रखें | इसके लिए मैं आपको कुछ आसान उपाय बताउंगी |


कंसीलर का प्रयोग करें


दाग-धब्बों के लिए कंसीलर बेहतरीन काम करता है | इसके लिए आप मेकअप करने से पहले कंसीलर का प्रयोग करें |  ध्यान रखें कि कंसीलर का प्रयोग ढंग से करें तभी चेहरे पर निखरा आएगी |

कंसीलर प्रयोग विशेषतः तीन चीजों को कवर अप और टोन डाउन करने के लिए किया जाता है - आंखों के नीचे काले घेरे, दाग और नाक, मुंह और गालों के आस पास लाल रंग के पैचेस |

लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक ही कंसीलर से यह सब नहीं कर सकते | आइये जानते हैं की अलग-अलग समस्यों के लिए आपको कैसा कंसीलर चुनना चाहिए |

आई सर्कल के लिए - इसके लिए आपको क्रीमी कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए जो बाजार में लिक्विड रूप में आसानी से उपलब्ध है | खरीदते समय ध्यान दें कि कंसीलर ऐसा हो जो आपकी त्वचा में अच्छी तरह समा जाएं | आंखों के आसपास की त्वचा बहुत संवेदनशील और कोमल होती है | इसी कारण क्रीमी या लिक्विड कंसीलर से उसे थोड़ा भर देने से आंखों के आसपास की त्वचा साफ दिखती है | अंडर आई के लिए रूखा या हैवी कंसीलर इस्तेमाल ना करें | डार्क अंडर आई सर्कल के लिए कंसीलर के दो शेड्स को चुनें |

लाल पैचेस व दाग धब्बे - इनके लिए स्टिक के रूप में उपलब्ध सॉलिड कंसीलर इस्तेमाल करें | यह टच अप के लिए सबसे बेहतर कंसीलर है |

दाग धब्बों के लिए - ऐसा कंसीलर चुनें जो आपकी त्वचा के टोन से बिलकुल मैच करता हो | अगर रंग गहरा या हल्का हो तो उस हिस्से पर ध्यान दें जिसे आप को कंसील करना हो | इससे चेहरे को नेचुरल लुक मिलेगा |

सावधानी


कंसीलर का प्रयोग करते समय सावधानी आवश्य बरतें | काफी पुराने कंसीलर का प्रयोग बिलकुल ना करें | यदि कंसीलर आवश्यकता से अधिक सूखने या टूटने लगे या फिर उसमें से किसी प्रकार कि गंध आने लगे तो उसे तुरंत ही मेकअप किट से हटा दें | पुराना और खराब कंसीलर आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है |

टिप्स

  1. कई सरे शेड्स वाले कंसीलर पैलेट खरीदें जिससे आप सही कलर मैचिंग कर पाएंगी | आप कलर ऐसेंस का भी कंसीलर पैलेट भी ले सकती हैं | इसे एक दूसरे के साथ अच्छे से ब्लैंड किया जा सकता है | हायली पिग्मेंटेड कंसीलर त्वचा में अच्छी तरह समा जाते जाते हैं |
  2. कंसीलर लगाने के लिए छोटे ब्रिसल वाले ब्रश का प्रयोग करें और सावधानीपूर्वक लगाएं |
  3. स्पॉन्ज और ट्रासलूसेंट पाउडर को अपने पास अवश्य रखें |
  4. मायश्चराइजर से पहले अपनी त्वचा को हाइड्रेट करें | इसे अपनी त्वचा में पांच मिनट तक लगा रहने दें|
  5. यदि आपको फाउंडेशन लगना है तो उसे इसके बाद लगाएं |
  6. अगर फाउंडेशन प्रयोग नहीं करती तो केवल क्लेयर प्राइमर लगाएं | प्राइमर कंसीलर को स्मूद करता है जिससे यह लंबे  समय तक टिका रहता है ।
  7. स्पॉन्ज से थपथपाते हुए लगाएं इसे मसलने व रगड़ने से बचें । थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर ब्लैंड करें।
  8. फिनिश टच देने के लिए ट्रासलूसेंट पाउडर लगाएं |
  9. कलरलेस पाउडर से हल्की डस्टिंग करने से चेहरे पर धारियां या पपड़ी नही पड़ती |